Character Certificate Online Apply In Bihar 2023 – चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

Bihar Character Certificate Online Apply :- आज के इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों को Character Certificate Online Apply In Bihar 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। यदि आप राज्य के वह पात्र पाठक है जो चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। वह भी ऑनलाइन माध्यम से तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको करैक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई इन बिहार 2023 और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे और चरित्र प्रमाण पत्र क्या है, इसके कितने प्रकार हैं, यह क्या काम करता है, इसको बनवाने के क्या लाभ है, बनवाने के लिए क्या आवश्यक दस्तावेज है और साथ-साथ चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवा सकते हैं आदि देने वाले है। हमारा सभी पाठकों से निवेदन है कि इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें और घर बैठे स्वयं अपने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। तो चलिए फिर बिना समय व्यर्थ किए आगे बढ़ते हैं।

Character Certificate Online Apply In Bihar 2023

यह तो हम सभी को मालूम है कि यह डिजिटल का दौर है और इस दौर में अब हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा रहे हैं। चाहे वे योजना का लाभ प्राप्त करना हो या फिर कोई दस्तावेज बनवाने के लिए आवेदन करना हो। इस समय केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न ऐसे पोर्टलों को लांच किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सभी नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है। इस प्रकार राज्य के नागरिक करैक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई इन बिहार हेतु घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। जिससे उनके समय एवं धन की बचत होगी और इसे चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से नागरिक ऑनलाइन से भी जुड़ेंगे। तो अब आगे बढ़ते हुए Character Certificate Online Apply In Bihar के बारे में जानते है।

Character Certificate Kya Hai

सबसे पहले तो हम यह जानते हैं कि चरित्र प्रमाण पत्र क्या होता है। जैसे अन्य दस्तावेज हमारे लिए काफी जरूरी है। इस तरह ही चरित्र प्रमाण पत्र भी काफी आवश्यक है। जब भी हम किसी सरकारी योजना या किसी परीक्षा को देने के लिए आवेदन फॉर्म भरते है। तब हमें जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। इस तरह ही बहुत से कार्य हैं। जिसके लिए चरित प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। आपको बताता है कि वह किस प्रकार का है। इस प्रमाण पत्र में हमारा स्वभाव या किसी अपराधिक घटना में शामिल तो नहीं है और हमारे व्यक्तित्व से जुड़ी जानकारी होती है। तो बिहार के नागरिक किस प्रकार से अपने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उसके बारे में हमने आपको नीचे बताया है।

Key Highlights of Character Certificate Online Apply In Bihar 2023

लेख का नामकरैक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई इन बिहार
वर्ष2023
किसने शुरू कीबिहार सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को बहुत आसानीपूर्वक चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना है।
लाभार्थीबिहार के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

बिहार चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी

सभी नागरिकों के साथ-साथ राज्य के नागरिकों के लिए भी चरित्र प्रमाण पत्र काफी महत्वपूर्ण है। यदि कोई भी नागरिक सरकारी नौकरी या किसी संस्था में एडमिशन के साथ-साथ चुनाव में इलेक्शन लड़ना चाहते हैं। तो उन सभी चीजों के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। राज्य के नागरिक जो भी चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करेंगे। उनका चरित्र राज्य अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। वैसे अलग अलग जगहों से चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। जैसे अगर छात्र स्कूल या कॉलेज में पढ़ने है तो वहां से और साथ ही अगर कोई बच्चा किसी सरकारी नौकरी या परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। तो पुलिस अधिकारी कलेक्टर सांसद विधायक आदि से Bihar Character Certificate जारी किया जाएगा।

Bihar Character Certificate बनवाने पर क्या क्या जानकारी देनी होगी

अगर आप अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको अपना नाम, पिता का नाम, आवास में पता के साथ-साथ पहचान के प्रमाण के लिए एक पहचान पत्र की कॉपी आदि देना पड़ेगा। इसके साथ ही आपको यह भी जानकारी देनी पड़ेगी कि आप पर कोई मुकदमा कोई पुलिस केस तो नहीं है और आप चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना क्यों चाहते हैं। जब आपकी सारी जानकारी को वेरीफाई अधिकारी द्वारा कर लिया जाएगा उसके बाद आपको चरित्र प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

चरित्र प्रमाण पत्र कितने प्रकार के होते हैं ?

इस चरित्र प्रमाण पत्र के भी दो प्रकार होते हैं। जिसके बारे में भी हमने आपको नीचे बताया है। जोकि इस प्रकार है:-

  • Contractor/Business:- तो सबसे पहला चरित्र प्रमाण पत्र कॉन्ट्रैक्टर एवं बिज़नेस का होता है। इस चरित्र प्रमाण पत्र का प्रयोग किसी विशेष विभाग या किसी कॉन्ट्रैक्ट में काम का ठेका लेने में किया जाता है। यह प्रमाण पत्र इस बात की पुष्टि करता है कि व्यक्ति अपने काम के प्रति कितना सजग व समझदार है | इस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए बहुत आसानी से आवेदन कर सकते है।
  • Academic/ Placement Puros:- अब दूसरा प्रमाण पत्र अकादमिक एवं प्लेसमेंट चरित्र प्रमाण पत्र है। जिसका प्रयोग नौकरी के आवेदन में चरित्र को प्रमाणित करने के लिए, स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए या फिर अन्य किसी प्रयोजन में किया जाता है। जिस लिए इसका होना बहुत ज़रूरी है।

चरित्र प्रमाण पत्र के उपयोग

अब विस्तार से जान लेते हैं कि इस चरित्र सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किन किन जगहों पर किया जाता है। तो चरित्र प्रमाण पत्र के उपयोग निम्न प्रकार हैं:-

  • सरकारी विभाग में नोकरी हेतु।
  • स्कूल/ कॉलेज में प्रवेश लेने हेतु।
  • CSC और CSP आइडी बनाने हेतु।
  • किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करे में |
  • चुनाव लड़ने के लिए यह दस्तावेज जरूरी है ।
  • किसी भी प्रकार का सरकारी ठेका लेने हेतु।
  • इनके अलावा भी अन्य बहुत से सेवाओं या किसी प्रकार का व्यवसाय खोलने के लिए चरित प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।

Character Certificate के लाभ

  • सबसे पहले तो इस चरित्र प्रमाण पत्र का यह लाभ है कि आप इस प्रमाण पत्र के माध्यम से अपने चरित्र को सिद्ध सकते हैं।
  • इसके साथ ही जैसे कि अन्य जरूरी दस्तावेज जरूरी है वैसे  दस्तावेज़ भी बहुत ज़रूरी है।
  • किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते समय इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षिक योग्यता सर्टिफिकेट

चरित्र प्रमाणपत्र की वैधता कितनी होती है ?

किसी भी दस्तावेज की निश्चित अवधि होती है। जिसके पश्चात आपको उसको दोबारा  अपडेट करवाना पड़ता है। सभी ज़रूरी दस्तावेज़ आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि के साथ साथ इस तरीके से ही चरित्र प्रमाण पत्र की वैधता होती है। चरित्र प्रमाण पत्र की अवधि 6 माह तक की होती है। यह निश्चित अवधि समाप्त होने के पश्चात आपको दोबारा से प्रमाण पत्र को अपडेट करवाना पड़ता है। यदि आप चरित्र प्रमाण पत्र को 6 महीने के बाद अपडेट नहीं करवाते हैं। तो फिर आप इसको काम में नहीं लिया जाता है।

Character Certificate कितने दिनों में बनता है ?

क्योंकि अब हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से होने लगा है। इस कारण किसी भी काम को करने के लिए समय नहीं लगता है। पहले तो कोई सा भी दस्तावेज बनवाना होता था। तो सरकारी कार्यालय और केंद्र जाना पड़ता था। जिसकी प्रक्रिया में काफी लम्बा समय निकल जाता था परंतु ऑनलाइन के माध्यम से आप आसानी पूर्वक बिहार चरित्र प्रमाण पत्र हेतु घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और 5 से 10 दिनों के अंदर ही अंदर अपना चरित्र प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

Character Certificate Apply Online In Bihar की प्रक्रिया

ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बिहार चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो कि इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको सर्विसप्लस बिहार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइड के होम पेज पर आपको गृह विभाग की सेवाओं का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमे आपको फॉर्म प्रदर्शित होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा और जरूरी दस्तावेज को फॉर्म क्र साथ अटैच कर देना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको“Attach Annexure” पर क्लिक करना है | उसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप करैक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

बिहार चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

  • इसके लिए भी सबसे पहले आपको करैक्टर सर्टिफिकेट अप्लाई फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • अब फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको प्रिंटआउट निकलवा लेना होगा।
  • उसके पश्चात आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को धनपूर्वक दर्ज कर देना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज को फॉर्म क्र साथ अटैच कर देना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको बिहार लोक सेवा केंद्र जाकर फॉर्म जमा कर देना होगा।
  • अब फॉर्म जमा करने के अगले 15 कार्य दिवस के बाद आपका बिहार चरित्र प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा |
  • इस तरह आप करैक्टर सर्टिफिकेट ऑफलाइन अप्लाई कर सकते है।

Conclusion:- इस लेख के माध्यम से हमने आपको Character Certificate Online Apply In Bihar से जुड़ी जानकारी दी है। यदि आप पाठकों का इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हमें एवं हमारी टीम सदैव अपने पाठकों की सेवा हेतु तत्पर है।

Leave a Comment