Haryana Cyclothon Registration 2023 – रजिस्ट्रेशन एवं सर्टिफिकेट डाउनलोड

Haryana Cyclothon Registration 2023 :- वर्तमान समय में हमारे देश में नशे की समस्या काफी बढ़ती हुई नज़र आ रही है। जिसके कारण नागरिकों का काफी ज़्यादा नुकसान हो रहा है। इस नशे के कारण न केवल व्यक्ति की ज़िन्दगी ख़राब हो रही है बल्कि देश में भी आने वाले समय में काफी समस्याय उत्पन्न होने वाली है। भारत देश के कुछ राज्य तो ऐसे है जहाँ पर काफी बढ़ी संख्या में नशा किया जाता है। जैसे पंजाब और हरियाणा इन राज्यों में काफी ऐसे केस सामने आ रहें है। जोकि इससे सम्बंधित है। राज्य के नशा करने वाले नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम हरियाणा साइक्लोथॉन अभियान है। जिसके माध्यम से नशा मुक्ति जागृति का अभियान चलाकर उन्हें नशे के कारण हो रहे नुकसान से अवगत कराया जाएगा। तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की आप Haryana Cyclothon Registration 2023 कैसे करा सकते है। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए आगे बढ़ते हुए हरियाणा साइक्लोथॉन पंजीकरण 2023 के बारे में जानते है।

Haryana Cyclothon Registration

Haryana Cyclothon Registration 2023

हरियाणा के आदरणीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा हरियाणा साइक्लोथॉन अभियान का शुंभारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से राज्य के नागरिकों को नशा मुक्ति हेतु जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा साइक्लोट्रॉन अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली के साथ-साथ दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत लोग कलाकारों के लिए मंच भी तैयार किया जाएगा। वह भी लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे।

एक परिवार एक नौकरी योजना

यह अभियान 1 सितंबर से शुरू किया जाएगा और सभी जिले से होते हुए 25 सितंबर के दिन समाप्त हो जाएगा।  साइक्लोन अभियान 24 सितंबर के दिन यमुनानगर पहुंचेगा और 25 सितंबर को यमुनानगर से रादौर, जठलाना के रास्ते होकर करनाल में समाप्त हो जाएगा। राज्य के सभी पात्र नागरिक Haryana Cyclothon Registration कर सकते है। जिसकी प्रक्रिया हमे आपको नीचे दी है। उस प्रक्रिया को पूरा करते हुए आप Cyclothon Registration Certificate प्राप्त कर सकते है। तो चलिए हरियाणा साइक्लोथॉन पंजीकरण के बारे में जानते है।

Key Highlights of Haryana Cyclothon Registration 2023

लेख का नामहरियाणा साइक्लोथॉन पंजीकरण
वर्ष      2023
किसने शुरू कीहरियाणा सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के नशा करने वाले नागरिकों को नशे से होने वाली हानि से जागरूक करना।
लाभार्थीहरियाणा के सभी नशा करने वाले नागरिक।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन               

हरियाणा साइक्लोथॉन अभियान का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Haryana Cyclothon Abhiyan को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नशा करने वाले नागरिकों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताना है। इस समय हरियाणा के ऐसे युवा है जो कि नशे की लत में डूब कर अपने जीवन को खराब कर रहे हैं। उन सभी को नशे के कारण हो रहे नुकसान से अवगत कराना है। ताकि वह भी इस हानिकारक चीज़ से बाहर निकलकर एक बेहतर जीवन व्यतीत करने के लिए मेहनत कर सकें। इसके साथ ही अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।

Haryana Cyclothon Abhiyan के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा हरियाणा साइक्लोथॉन अभियान की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी नशा करने वाले लोगो को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा को 1 सितंबर के दिन सुबह 7:00 बजे करनाल से यह रैली शुरू की जाएगी।
  • हरियाणा के 15000 युवाओं को साइकिल रैली के लिए रवाना किया था। जो की इस अभियान के अंत तक युवाओं की संख्या 3 लाख होने की संभावना है।
  • राज्य सरकार द्वारा लोगो को नशे से बचाने के लिए न केवल रैली निकली जाएगी। बल्कि और भी बहुत से कदम उठाए जाएंगे।
  • इस साइकिल रैली में अब तक मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड था। जिसमें 37000 लोगों ने साइकिल रैली निकाली थी परन्तु अब यह रिकॉर्ड हरियाणा के युवाओं द्वारा टूटने वाला है।
  • हरियाणा साइक्लोथॉन अभियान के तहत रैली करनाल से शुरू की जाएगी मुनानगर पहुंचेगी और 25 सितंबर के दिन यह रैली यमुनानगर से रादौर, जठलाना के रास्ते होकर करनाल में समाप्त हो जाएगी। 
  • राज्य के सभी पात्र नागरिक Haryana Cyclothon Registration  कर अभियान का हिस्सा बन सकते है। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है।

हरियाणा साइक्लोथॉन प्रमाणपत्र डाउनलोड कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको उदय हरियाणा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Anti Drug Haryana CYCLOTHON” के अंतर्गत  “Get eCertificate” का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात  आपकी स्क्रीन पर एक नए पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • जिसको आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके Get Certificate के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर सर्टिफिकेट प्रदर्शित हो जाएगा। जिसको आप डाउनलोड कर सकते है।

Helpline Number

  • हरियाणा राज्य के पात्र नागरिकों के लिए Haryana Cyclothon Registration 2023 हेतु हेल्पलाइन नंबर को भी जारी किया गया है। यदि नागरिकों को हरियाणा वेब पोर्टल पर किसी भी तरह की  टेक्निकल समस्या का सामना करना पड़ा है। तो वह अपनी समस्या के समाधान हेतु नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी बात कर सकते हैं। तो हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार है:-
    • Phone:- +91 17227 43447
    • Email:- pr@hry.nic.in

Leave a Comment