Haryana Mahila Samridhi Yojana Online Registration, महिला समृद्धि योजना एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें एवं इस योजना का लाभ और आवेदन की प्रक्रिया।
हरियाणा Mahila Samridhi Yojana एक शुरुआत है हरियाणा के महिलाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए।इसका शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किया गया। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति SC के महिलाओं को हरियाणा सरकार द्वारा 60000 तक का लोन दिया जाएगा 5% वार्षिक दर पर इन पैसों से महिलाएं अपने खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं। तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे महिला समृद्धि योजना क्या है, इससे होने वाली लाभ, इस की पात्रता ,जरूरी दस्तावेज और हम ऑनलाइन पंजीकरण कैसे कर सकते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Mahila Samridhi Yojana 2022
हरियाणा सरकार महिला समृद्धि योजना का लाभ हर महिलाओं को पहुंचाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने इस योजना को ऑनलाइन कर दिया। इसके माध्यम से महिलाएं घर बैठे बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करके इसका लाभ उठा सकती हैं और इससे सरकार और लाभार्थी के बीच पारदर्शिता भी बनी रहेगी महिलाओं को ₹60000 तक का लोन दिया जाएगा जिससे वह अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकती है। सिर्फ 5% वार्षिक देकर लाभार्थी लोन का किस चुका सकता है। Mahila Samridhi Yojana से प्रेरित होकर कहीं महिलाएं स्वयं का कारोबार शुरू कर सकती हैं और आत्मनिर्भर हो सकती हैं।

महिला समृद्धि योजना के मुख्य अवलोकन
योजना का नाम | Haryana Mahila Samridhi Yojana (हरियाणा महिला समृद्धि योजना) |
इनके द्वारा शुरू की गयी | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | राज्य की SC वर्ग की महिलाये |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://saralharyana.gov.in/ |
Haryana Mahila Samridhi Yojana का उद्देश्य
हरियाणा राज्य में महिलाओं को एक नीचे स्तर पर देखा जाता है खासकर की SC जाति के लोगों से बहुत ज्यादा भेदभाव भी किया जाता है और इन SC जाति में कई महिलाएं ऐसी हैं जो अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहती हैं।इनके अंदर प्रतिभा भी होता है फिर भी आर्थिक सहायता ना मिलने के कारण यह असमर्थ रहती हैं कि अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकें। इसी चीज को देखते हुए हरियाणा सरकार ने Haryana Mahila Samridhi Yojana आरंभ किया जिससे SC जाति की महिलाएं सरकार से ₹60000 तक का लोन लेकर अपने सपनों को संपूर्ण कर सके। हरियाणा महिला समृद्धि योजना के माध्यम से सिर्फ सपने ही पूरे नहीं होंगे बल्कि देश में बेरोजगारी भी कम होगा,महिलाओं को समानता मिलेगा और इसके माध्यम से महिलाएं अपने भविष्य को उज्जवल भी कर सकेंगे और समाज में अपना एक योगदान जरूर देंगे।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के माध्यम से कौन-कौन से व्यापार शुरू किए जा सकते हैं?
इस योजना के माध्यम से कई प्रकार की योजना शुरू किए जा सकते हैं जैसे की:-
- बुटीक
- ब्यूटी पार्लर
- कॉस्मेटिक का दुकान
- डेयरी फार्मिंग
- चूड़ी का दुकान
- कपड़ों का कारोबार
- चाय का दुकान
- पापड़ बनाना
- कई प्रकार के कारोबार को शुरू कर सकते हैं
Haryana Mahila Samridhi Yojana से होने वाली लाभ
- हरियाणा महिला समृद्धि योजना के माध्यम से ऐसी क्षेत्र की महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- बेरोजगारी में कमी आएगी।
- महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
- सरकार द्वारा ₹60000 तक का लोन दिया जाएगा जिससे वह बड़े पैमाने पर कारोबार शुरू कर सकती हैं।
- आवेदन के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
Haryana Mahila Samridhi Yojana का पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- आवेदक को हरियाणा का मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
- महिला अनुसूचित जाति से संबंधित होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदक की परिवार की सालाना आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
- जो महिलाएं BPL श्रेणी मैं आती है उन्हें समुचित योजना के अंतर्गत ₹10000 तक की अनुदान राशि दी जाएगी।
- आवेदन के लिए आवेदक का आधार कार्ड होना जरूरी है।
- पहचान पत्र
- निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- Passport size photo
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जहां आपको साइन इन के ऑप्शन के सबसे नीचे न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
- फिर आपके पास एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना नाम ईमेल आईडी फोन नंबर और पासवर्ड और अपना राज्य सेलेक्ट करके कैप्चा डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप साइन इन कर लेंगे फिर आपको होम पेज पर जाकर अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लेना है।
- फिर आपको नई विंडो में सेवाओं के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा फिर सभी उपलब्ध सेवाओं देखें लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर आपको सर्च विंडो में महिला समृद्धि टाइप करना होगा।
- इसके बाद, HSFDC विभाग द्वारा “महिला रोजगार के लिए आवेदन (केवल महिला लाभार्थियों रोजगार आय योजना के लिए आवेदन) के लिए सेवा का नाम” का चयन करना होगा।
- फिर हरियाणा महिला समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र नीचे दिखाए गए अनुसार दिखाई देगा। यहां आवेदक अपने सभी विवरणों को सटीक रूप से दर्ज कर सकते हैं
- आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरी तरह से भरे हुए MSY आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।
FAQ
2nd October, 1993 me