मध्य प्रदेश सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म & पात्रता व लाभ

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana :- जैसे की हमें मालूम है की किसान भाइयों का हमारे भारत देश में काफी महत्व है। परन्तु किसी न किसी समस्या के कारण सबसे ज़्यादा आर्थिक समस्या का सामना किसान भाइयों को करना पड़ता है। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जैसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से किसानों को सब्जी की फसल उगाने पर अनुदान प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। तो आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले है। आप लेख को अंत तक ज़रुरु पढ़े।

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana 2023

राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया गया है। जिसके तहत राज्य के जो किसान भाई लौकी, भिंडी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी, मशरूम, गिलकी जैसी सब्जियों की खेती करते है। उन सभी को इन सब्ज़ियों की खेती पर 50% अनुदान अधिकतम 10,000 रुपए सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जाएंगे। ताकि वह अपने इस काम को ही बढ़ावा दें सकें। इस योजना का लाभ उन किसान भाइयों को दिया जाएगा। जिनकी फसल न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर पर उगाई गई है। आपको बता दें की योजना के माध्यम से जड़ अथवा व्यवसायिक फसलों का उत्पादन करने पर लागत का 50% अधिकतम 30,000 रुपए किसानों को सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की का लाभ लेने पर किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति में सुधर हो सकेगा।

Ladli Laxmi Yojana Scholarship Form

Highlights of MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana 2023

योजना का नामएमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना 
वर्ष2023
किसने शुरू की मध्य प्रदेश  सरकार द्वारा
उद्देश्य     राज्य के किसानों को सब्जी की फसल उगाने पर अनुदान प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करना।
लाभार्थीमध्य प्रदेश  के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

एमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana को शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य के सभी सब्जी उत्पादन करने वाले किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वह अपने कार्य को आगे बढ़ा सकें। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पात्र किसानो को सब्जी के उत्पादन पर अधिकतम 30,000 रुपए की सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार की एमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना के तहत सभी किसान भाइयों की आर्थिक इस्तिथि में सुधार हो सकेगा।

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana के लाभ

  • शिवराज सिंह जी द्वारा एमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से भिंडी, गिलकी, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी जैसी फसलों की खेती करने वाले किसान भाइयों को सब्जी लगाने के लिए 50% अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसान कुल लागत का 50% उन्नत/संकर सब्जी के इसके साथ ही बीज वाली फसल के उत्पादन पर 10,000 रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • किसानो को जड़ अथवा व्यवसायिक फसलों के उत्पादन के लिए इस योजना के अंतर्गत 30,000 की राशि अनुदान के रूप में प्राप्त की जा सकती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana का लाभ लेकर सभी किसान भाइयों की आर्थिक स्तिथि में सुधर हो सकेगा।

एमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के किसान भाइयों को दिया जाएगा।
  • राज्य के वह किसान जो भिंडी, गिलकी, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी जैसी फसलों की खेती करते है। उनको ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आपको बता दें की योजना के लिए उन किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी जो कि पूर्व से विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
  • इसके साथ ही वन अधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त आदिवासी भी योजना का लाभ लेने के पात्र है।
  • राज्य के सभी किसानो की किसानों को न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर से लेकर अधिकतम 2 हेक्टेयर पर उगाई गई फसलों पर सब्सिडी राशि दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना का लाभ राज्य के सामान्य, एससी, एसटी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी किसानों को दिया जाएगा।

सब्जियों के नाम

  • कद्दू
  • भिंडी
  • कद्दू
  • लौकी
  • टमाटर
  • ककड़ी 
  • गिलकी
  • मशरूम

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के खसरा की फोटोकॉपी

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana हेतु आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको नवीन पंजीयन का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP भेजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर सत्यापित करने हेतु आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
  • जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इतना दर्ज कर आपको फिर से होम पेज पर आकर कृषक के ऑप्शन पर क्लिक कर कृषक लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आगे पेज पर आपको Username और Password दर्ज करने के साथ साथ कैप्चा कोड भी दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज। 
  • जिसमे आपको नवीन योजना में आवेदन करने का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक कर देना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का चयन का क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद फिर से एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद ज़रूरी दस्तावेज़ों को भी फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार एमपी सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना के तहत आवेदन पूरा हो जाएगा।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। यदि पाठकों को इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो वह कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment