मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू, 2700 बच्चों को हर माह मिलेंगे चार-चार हजार रुपये

देश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि सभी गरीब नागरिकों को एक बेहतर जीवन दिया जा सके। इस उद्देश्य से ही के सभी नागरिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकें। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी एक नई योजना का शुभारंभ किया गया। जिसका नाम Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य की निर्धारित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक के साथ ही अनाथ बच्चे को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आवेदन करने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आप पात्रता की जांच करें। पात्रता मानदंड को जानने के बाद आप बहुत आसानी पूर्वक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हुए इस लेख के माध्यम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं।

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह जी द्वारा 16 फरवरी को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों निराश्रित महिला और अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से राज्य के 6 हजार से अधिक अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया जाएगा और उन सभी की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य जरूरतों का खर्चा उठाया जाएगा। राज्य के अधिक से अधिक नागरिकों को योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹101 का बजट निर्धारित किया गया है। सभी निराश्रित बच्चों को राज्य सरकार द्वारा 101 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार के इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 900 बच्चों ने हिस्सा लिया है।

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana

शिमला के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित समारोह में सीएम द्वारा बताया गया है कि वह राज्य के अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बनाएंगे। जिसके लिए वह विभिन्न कदम उठाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के माध्यम से सभी बच्चों को बेहतर जीवन प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को बेहतर जीवन देना है। जैसे कि हमने आपको बताया हिमाचल प्रदेश सरकार योजना के माध्यम से राज्य के अनाथ बच्चों निराश्रित महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर पाए। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को 27 साल की आयु तक सरकार द्वारा उनके खाने-पीने से लेकर शिक्षा और रहने का खर्चा पहनने का खर्चा दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई  मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ प्राप्त कर सभी पात्र बच्चे आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेंगे।

श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना

Highlights of Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना
वर्ष2023
किसने शुरू कीहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य की निराश्रित महिलाओं अनाथ बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश राज्य के अनाथ बच्चे, निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

HP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के तहत अपडेट

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 4 अक्टूबर को योजना अपडेट के तहत है, कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी 3 अक्टूबर शिमला के रिज मैदान में योजना के तहत राज्य भर के 2,466 निराश्रित बच्चों को 4.68 करोड़ राशि वितरित की गई है। इस कार्यक्रम का हिस्सा राज्य के लगभग 900 बच्चों बने है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा आयोजन के राज्य के 30 बच्चों को एडवांस लैपटॉप भी प्रदान किए गए और साथ ही राज्य सरकार द्वारा बताया गया है कि वह राज्य के अन्य बच्चों को जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उन सभी को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 3 से 4 दिन में लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।  ताकि वह अपनी पढ़ाई संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकें।

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की जो भी अनाथ बच्चे हैं। उन सभी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • आपको बता दें कि योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा मुख्य रूप से योजना का लाभ राज्य के अनाथ बच्चों निराश्रित महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश के अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजना का लाभ देने 101 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इसके साथ ही अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों हेतु बाथरूम, आधुनिक क्लासरूम, इनडोर और आउटडोर गेम्स  म्यूजिक रूम के लिए मैदान की व्यवस्था की जाएगी।
  • इस के अंतर्गत अनाथ बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को 3 बिस्वा जमीन, विवाह के लिए 2 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  • Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी पात्र बच्चे एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकते है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कितना पैसा मिलेगा

नीचे हमने आपको बताया है,कि राज्य के पात्र नागरिकों को हिमाचल मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से कितना पैसा दिया जाएगा। तो इससे जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:-

  • राज्य के सभी संस्थाओं में रहने वाले अनाथ बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं के आवर्ती खाता खोला जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा जीरो से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को हर महीने ₹1000 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को हर साल सभी त्योहारों पर त्योहार मनाने के लिए ₹500 भी प्रदान किए जाएंगे।
  • इसके साथ ही जिन अनाथ बच्चों की आयु 14 से 18 वर्ष और साथ ही एकल महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के पात्र बच्चों के समग्र विकास के लिए हर महीने पिकनिक भी आयोजित किया जाएगा।
  • अनाथ बच्चों को कोचिंग के समय आवास के लिए हर महीने 4-4 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम से जो अनाथ बच्चे शादी के योग्य होंगे। उन बच्चों को सरकार द्वारा शादी के लिए ₹200000 की अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही वह अनाथ बच्चे जो अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। उन्हें भी ₹200000 की एक मुक्त राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के वह बच्चे जो अनाथ हैं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही हिमाचल सरकार द्वारा राज्य की निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
  • भूमिहीन होने का शपथ पत्र
  • निराश्रित महिलाओं का शपथ पत्र
  • बच्चे के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • कोचिंग की सुविधा के लिए छात्रावास की रसीद

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के लिए कैसे आवेदन करें?

हिमाचल राज्य के सभी नागरिक जो मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें अभी आवेदन करने के लिए थोड़ा रुकना पड़ेगा ,क्योंकि अभी तक राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया या अधिकारिक वेबसाइट को जारी नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है। हम लेख  के माध्यम से सूचित करेंगे। तो Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।

आज के आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। यदि पाठकों को इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो वह कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment