MY Bharat Portal 2023 – राष्ट्र निर्माण में युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर

यदि देश का कोई युवा शिक्षा प्राप्त कर उज्जवल भविष्य प्राप्त करता है। तो न केवल वह अपने जीवन को उन्नति पर ले जाता है, बल्कि अपने देश को भी आगे लाता है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। वर्तमान में सभी माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिला रहे हैं। जिनका उद्देश्य यह है,कि उनके बच्चे आत्मनिर्भर और सक्षम बने और साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार भी विभिन्न कदम उठा रही है। जिन में विभिन्न योजनाएं, छात्रवृत्ति कार्यक्रम, पोर्टल आदि शामिल है। भारत सरकार ने फिर से एक नए पोर्टल को जारी किया है। जो कि युवाओं के ही हित में है। जिसका नाम MY Bharat Portal 2023 है। इस योजना के माध्यम से इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी मिलने के साथ-साथ स्वयं के विकास में भी सहायता होगी। तो यह लेख आज सभी पाठकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें जानना चाहिए कि इस पोर्टल के माध्यम से वह क्या सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आपको लेख अंत तक जरूर पढ़ना पड़ेगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको मेरा भारत पोर्टल 2023 से जुड़े सभी जानकारी देंगे। आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

MY Bharat Portal 2023

भारत देश की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मेरा भारत पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को शुरू करने की जानकारी प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात के तहत दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बनाने और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति को एग्जिट करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के युवाओं को पोर्टल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का मौका दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने बताया है कि वह MY Bharat Portal के माध्यम से युवाओं की क्षमता और ताकत को बढ़ाने में मदद करेंगे। ताकि उनकी बुध्दिता और उनके अंदर होने वाले स्किल को आगे बढ़ाया जा सके।

कर्ज मुक्त भारत अभियान

Key Highlights of MY Bharat Portal 2023

पोर्टल का नाममेरा भारत पोर्टल
वर्ष          2023
किसने शुरू कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
उद्देश्य        देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में  को सक्रिय भागीदारी निभाने का मौका देना।
लाभार्थीभारत के युवा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

मेरा भारत पोर्टल का उद्देश्य

प्रधानमंत्री जी द्वारा MY Bharat Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करना है। ताकि देश के युवा आगे आए और अपने अंदर छुपे टेलेंट को आगे बढ़ाएं। सरकार के इस पोर्टल के माध्यम से देश के युवाओं को अपनी कोशिश क्षमता को निकालने का अवसर मिलेगा और साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का भी। देश के सभी युवामेरा भारत पोर्टल  का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सक्षम बना सकेंगे।

MY Bharat Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा मेरा भारत पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • जैसे कि हमने आपको बताया इस योजना के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का मौका दिया जाएगा।
  • देश के वह युवा जो15 से29 वर्ष के बीच की आयु वाले हैं। उनको योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • भारत सरकार के इस पोर्टल के माध्यम से युवा सकारात्मक व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक कौशल में विकास कर सकेंगे।
  • इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से भारत देश के विकास में युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दे सकेंगे।
  • MY Bharat Portal का  लाभ लेकर युवा एक उज्जवल भविष्य बना सकेंगे।

मेरा भारत पोर्टल हेतु पात्रता मानदंड

  • भारत देश के युवा पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • देश के वह युवा जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष के बीच में है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • भारत सरकार द्वारा पोर्टल का लाभ देश के प्रतिएक वर्ग जाति समुदाय के युवाओं को दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • इमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज

MY Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

सभी पात्र आवेदकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो कि इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको माय भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register Now का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारी को दर्ज कर जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी पूर्वक मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

माय भारत पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको माय भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
MY Bharat Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको  Loginका विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नए पेज पर लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
MY Bharat Portal
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी को दर्ज कर आपको Sign In के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप  MY Bharat Portal पर लॉगिन भी कर सकते हैं।

Leave a Comment