Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2023: Apply Online – मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2023 :- दोस्तों सरकार द्वारा हमारे देश के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए अन्य योजनाओं को संचालित किया जाता है जिससे उनके जीवन में सुधार आता है। ऐसी ही एक योजना के बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई है | जिसके विषय में आज हम आपको जानकारी प्रदान करने जा रहे है इस योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोज़गार लोगों को रोज़गार करना हेतु 10 लाख रुपए की राशि आर्थिक मदद के तौर पर मुहैया कराई जाएगी यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी है और इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह लेख अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Udyami Yojana का आरंभ किया गया है इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लोगों को उद्योग स्थापित करने पर 10 लाख रुपए की राशि मदद के रूप में प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को जारी करने के लिए 102 करोड़ का बजट तय किया गया है बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली राशि की सहायता से बेरोज़गार नागरिक अपने खुद के उद्योग की शुरुआत कर सकते है। इस योजना के संचालन से बिहार राज्य में बेरोज़गारी की दर में कमी आएगी एवं लोगों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार के माध्यम से Bihar Mukyamantri Udyami Yojana को लॉंच करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य के छोटे व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोत्तरी करना है। इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को लाभ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल वह अपना रोज़गार को जारी करने में कर सकेंगे बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023 के शुरू होने से राज्य में रोज़गार बढ़ेगा जिससे लोगों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा।

Bihar Udyami Yojana Selection List 

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
किस ने लांच कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के नागरिक
उद्देश्यउद्योग स्थापित करने के लिए बढ़ावा देना
प्रोत्साहन राशि10 लाख रुपए
आधिकारिक वेबसाइटhttps://udyami.bihar.gov.in/
साल2023
आवेदन करने की तिथि15 से 30 सितंबर

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • बिहार सरकार के द्वारा Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana List का आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को लाभ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को जारी करने के लिए 102 करोड़ का बजट तय किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लोगों को उद्योग स्थापित करने पर 10 लाख रुपए की राशि मदद के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा प्रशिक्षण तथा परियोजना निगरानी के लिए  ₹25000 प्रदान किए जाएंगे।
  • लाभार्थियों की लोन की राशि 84 किस्तों में जमा करनी होगी।
  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023 के शुरू होने से राज्य में रोज़गार बढ़ेगा जिससे लोगों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा।

आवेदन करने के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक का करंट अकाउंट होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ मात्र प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही उठा सकती है।
  • लाभार्थी की योग्यता के आधार पर उसको काम दिया जाएगा।
  • आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिला या युवा वर्ग से होनी ज़रूरी है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • हस्ताक्षर का नमूना
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाती प्रमाण पत्र(पिता के नाम से)
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
  • करेंट अकाउंट निर्गत की तिथि साक्ष्य के साथ

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उद्योग विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2023
  • इस होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा .
  • जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको ओटीपी प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ओटीपी प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात् आपको ओटीपी नंबर को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको सत्यापित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Mukhyamantri Udyami Yojana पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
  • आपको इस लॉगइन पेज पर अपना आधार नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Leave a Comment