MP Akanksha Yojana 2023: आकांक्षा योजना आवेदन फॉर्म, Exam Date

MP Akanksha Yojana 2023 :- देश के प्रत्येक छात्र को शिक्षा का अधिकार देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि सभी छात्र शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सके मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी राज्य के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम MP Akansha Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य के एससी एसटी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। तो यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो आपको योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर आवेदन करना चाहिए। इसके लिए आपको लेख को अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको आकांक्षा योजना से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। हमारा निवेदन है कि आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

MP Akansha Yojana 2023

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एमपी आकांशा योजना की शुरुआत हाल ही में की गई है। जैसे कि हमने आपको बताया इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले 11वीं और 12वीं के छात्रों को विभिन्न राष्ट्रय प्रवेश परीक्षाएं जैसे AIMS, CLAT,JEE, NEET, आदि की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। ताकि जो छात्र इन क्षेत्रों में प्रवेश करना चाहते हैं। तो बिना पैसे खर्च किए कोचिंग प्राप्त कर सकें। राज्य के सभी इच्छुक एवं पात्र छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है परंतु आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़ी जानकारी जरूर प्राप्त करनी चाहिए। ताकि आवेदन स्वीकार किया जा सके।

आपको बता दें कि प्रथम वर्ष 2023 में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययन के साथ-साथ प्रत्येक कोचिंग सेंटर पर इंजीनियरिंग हेतु 100 छात्रों को एवं मेडिकल हेतु 50 एवं क्लेट हेतु 50 सब मिलकर दो सौ विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कोचिंग प्रदान की जाएगी। MP Akansha Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र अपने पसंदीदा क्षेत्र की तैयारी कर एक बेहतर भविष्य प्राप्त कर सके।

एमपी आकांक्षा योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Akansha Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए पसंदीदा क्षेत्र हेतु निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करना है। ताकि खर्च के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़नी पड़े। जैसे की हम सभी को मालूम है सभी छात्र JEE, NEET, AIMS, CLAT का चयन कर रहा है परंतु पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद खर्च ज़्यादा होने की वजह से अपने पसंदीदा क्षेत्र का चयन नहीं कर रहे हैं और पढ़ाई बीच में ही छोड़ हैं। इस कारण ही राज्य सरकार द्वारा एमपी आकांशा योजना को शुरू किया गया है। ताकि सभी छात्र बिना किसी समस्या के अपनी इच्छा अनुसार क्षेत्र का चयन कर बेहतर भविष्य प्राप्त कर सकें।

Key Highlights of MP Akansha Yojana 2023

योजना का नामएमपी आकांशा योजना
वर्ष      2023
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश द्वारा
उद्देश्य      राज्य के SC/ST छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

MP Akansha Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी आकांशा योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले छात्रों को राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के सभी छात्र जो JEE, NEET, AIMS, CLAT क्षेत्र का चयन करना चाहते हैं। वह सभी निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से जो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं। उन सभी को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के सभी इच्छुक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 60% मार्क्स होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र छात्रों ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिससे उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के कारण छात्रों के समय और धन की बचत होगी।
  • MP Akansha Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र एक बेहतर भविष्य प्राप्त कर सकते है।

आकांक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं

राज्य सरकार द्वारा एमपी आकाश योजना के माध्यम से छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जो कि इस प्रकार है:-

  • आवास की सुविधा
  • कोचिंग की सुविधा
  • राज्य के कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षण की सुविधा

एमपी आकांशा योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के इच्छुक छात्र 11वीं और 12वीं में अध्ययन करने वाले होने चाहिए।
  • सभी इच्छुक छात्रों ने दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय छः लाख से कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट

MP Akansha Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको जनजाति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको MPTAASC का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • जिसमें आपको नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
MP Akansha Yojana
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको सुरक्षित करें एवं आगे जाये  के विकल्प पर क्लिक करना होगा आप पंजीकरण सफल होने के बाद आपको नीचे संस्थाओं द्वारा योजना आकांक्षा वर्ष 2024 के लिए आवेदन लिंक दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमें आपको सभी जानकारियों को दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी से एमपी आकांशा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जनजाति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको MPTAASC का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज  करने के पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • तो इस तरह आप एमपी आकांशा योजना के लिए लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Comment