RSCIT Free Course for Female 2023: Apply Online & Selection List

RSCIT Free Course for Female :- केंद्र एवं सरकार द्वारा देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। ताकि देश के प्रति एक महिला अपने जीवन सही से व्यतीत कर सके। बिना किसी समस्या का सामना किए हुए। जैसे आप सब जानते भी होंगे की राजस्थान सरकार द्वारा कुछ समय पहले ही इंदिरा गांधी के स्मार्टफोन योजना का संचालन किया गया था। जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन प्रदान किए गए थे। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा फिर से महिलाओं के हित में एक नए कार्यक्रम को शुरू किया है। जिसका नाम राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कराया जाएगा। ताकि वह डिजिटल के इस दौर में अपने आप को आगे ले जा सके। तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको RSCIT Free Course for Female Selection List से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। हमारा अनुरोध है कि आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

RSCIT Free Course for Female 2023

राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल को जारी किया गया है। जैसे कि हमने आपको  बताया की इस कोर्स के माध्यम से राज्य की बालिकाओं एवं महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी दी जाएगी। ताकि वह डिजिटल के इस बदलते दौर में अपने आप को ढाल सकें।  उन्हें किसी भी तरीके का डिजिटल कार्य करने में किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े। राज्य की काफी महिलाएं हैं जिन्होंने किसी भी प्रकार का कंप्यूटर कोर्स नहीं किया है। जिस कारण वह अपने हर काम के लिए किसी न किसी पर निर्भर रहती है परंतु हर काम आना ज़रूरी है। ताकि आप वक्त पड़ने पर कर सकें।  इस कारण ही राज्य सरकार द्वारा कोर्स के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को कंप्यूटर की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें राज्य सरकार द्वारा कंप्यूटर कोर्स ख़त्म होने पर RSCIT Free Course for Female Selection के तहत महिलाओं को घर बैठे रोज़गार भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana List 

Key Highlights of RSCIT Free Course for Female

लेख का नामराजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स
वर्ष      2023
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कर डिजिटल दुनिया से जोड़ना।
आवेदन की अंतिम तिथि8 सितंबर 2023
लाभार्थीराजस्थान राज्य की बालिकाएं एवं महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन               
आधिकारिक वेबसाइटmyrkcl.com/frmoasisadmission.php

राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स योजना का उद्देश्य 

राज्य सरकार द्वारा Rajasthan RSCIT Free Course for Female को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की सभी महिलाओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना है। इस समय हर व्यक्ति डिजिटल के माध्यम से ही विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तो आने वाले समय में डिजिटल की सेवाएं और अधिक बढ़ जाएंगी। जिस कारण जिन लोगों को डिजिटल दुनिया की कोई जानकारी नहीं है उ.न सभी को जानकारी हासिल करनी चाहिए। ताकि वह किसी पर भी निर्भर ना रहे। वह अपने सब कार्य खुद ही कर सकें। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा इस कोर्स के माध्यम से राजस्थान की बालिकाओं एवं महिलाओं को कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और यह जान कारी समाप्त होने के पश्चात उन्हें घर बैठे रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि में डिजिटल से जुड़कर पैसा कमा सकें। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए RSCIT Free Course for Female के माध्यम से सभी पात्र महिलाएं एवं बालिकाएं एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे

राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना

RSCIT Free Course for Female की अवधि

राज्य के सभी पात्र नागरिकों को हम  आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। जैसे कि आपको बता दें कि यह कोर्स राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी तीन महीने का होता है यानी 132 घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण पात्र लाभार्थी को प्रदान किया जाता है।ट्रेनिंग समाप्त होने के पश्चात लाभार्थियों को परीक्षा में भाग लेना होता है। आरएससीआईटी कोर्स 100 नंबर का होता है। जिसमें से 40 नंबर लाने की हर लाभार्थियों को जरूरत होती है। जिसके अंदर दो भाग आयोजित होते हैं। इस परीक्षा में पहला भाग प्रयोगी परीक्षा का और दूसरा भाग लिखित परीक्षा का होता है। इसमें से 30 नंबर की प्रायोगिक परीक्षा होगी। जिसमें से आपको बनाना जरूरी है और वह इस नंबर की लिखित परीक्षा होगी जिसमें से आपको 12 नंबर लाना जरूरी है। लिखित परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। जोकी दो नंबर के होंगे। सभी लाभार्थियों को बता दें की इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए  2 घंटे का समय दिया जाता है। जिसमे आपको पूरा प्रश्न पत्र हल करना होगा।

आवेदन शुल्क

  • सभी एसटी श्रेणी के लिए- मुफ्त
  • राज्य के जनरल व ओबीसी श्रेणी के लिए- मुफ्त

प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • राज्य राजस्थान के सभी विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समिति द्वारा राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा उनके चिन्हित आईटीजीके पर चयनित कोर्ट के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • इसके साथ ही समय पर ही आरकेसीएल विभाग द्वारा आईटीजेके पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
  • वह नागरिक जो इस आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक हैं। उन सभी को बता दें कि कोर्स की अवधि 3 महीने की होगी।
  • जिसके पश्चात लाभार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय एवं कोटा द्वारा किया जाएगा।
  • RSCIT रिजल्ट वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा दिया जाएगा। जिसको लाभार्थी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

RSCIT Free Course for Female हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के स्थाई निवासी को ही प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा फ्री आरएससीआईटी कोर्स केवल राज्य के बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए है।
  • राजस्थान की सभी इच्छुक महिलाएं कम से कम दसवीं पास होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदककर्ता की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

RSCIT Free Course for Female के लिए कैसे आवेदन करें

  • सबसे पहले आपको राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Send OTP का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जिसको आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको Conform के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपको स्क्रीन पर आरएससीआईटी फ्री कोर्स से जुड़ी जानकारी मिलेगी।  जब आप आवेदन कर लेंगे तो आपको Proceed के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। जिसके बाद आप अपनी इच्छा अनुसार कोर्स का चयन कर क्लिक करेंगे।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। डिस्ट्रिक्ट, तहसील और सेंट्रल प्रिफरेंस दर्ज करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ दस्तावेज़ों को अपलोड कर Validate के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आप आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल के लिए आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment