UP E Padtal Yojana :- दोस्तों यह तो हम सभी जानते है कि हमारे देश के किसान भाई खेतों में कितनी मेहनत करके फल, सब्जी, इत्यादि को उगाते है जिसके पश्चात् हम सभी को अनाज की प्राप्ति होती है। परन्तु इसके साथ ही साथ प्रकर्ति आपदा के कारण किसानों की फसल बर्बाद होने से उनको काफ़ी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है किसानों की इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा एक नई योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम ई पड़ताल योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के ऐसे सभी किसानों को किसानों मुआवजा दिया जाएगा जिसकी खेती को बाढ़ या बारिश के कारण नुकसान हुआ होगा इससे किसानों को लाभ मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। अगर आप भी यूपी के किसान नागरिक है और इस योजना से संबंधित सभी महत्तवपूर्ण जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यह लेख अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

UP E Padtal Yojana 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए ई पड़ताल योजना को जारी किया जा रहा है। राज्य के ऐसे सभी किसान जिनको प्रकृति आपदा की वजह से खेती में नुकसान होने के कारण इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की जाएगी इसके साथ ही किसानों की आय में वृद्धि, सब्सिडी एवं सभी सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने हेतु डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके बाद किसानों की खेती की E Padtal Yojana 2023 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसान भाइयो की खेती की सभी जानकारी इकट्ठा की जाएगी जाँच – पड़ताल करके सभी किसानों को आंकड़ों के अनुसार लाभ मुहैया कराया जाएगा।
ई–पड़ताल योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | E Padtal Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों की आय को बढ़ाना, सब्सिडी और योजनाओं का लाभ देना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
E-Investigation Yojana का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा ई पड़ताल योजना को प्रारंभ करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य के किसानों को फ़सल में हुए नुकसान से राहत प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की खेती में हुए नुकसान के आधार पर उनको मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं योजना तथा सब्सिडी का लाभ प्रदान करने के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा इस प्रक्रिया से राज्य के ज़्यादातर किसानों को लाभांवित किया जाएगा। E-Padtal Yojana के शुरू होने से किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी |
ई–पड़ताल योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए ई पड़ताल योजना को जारी किया जा रहा है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे सभी किसान जिनको प्रकृति आपदा की वजह से खेती में नुकसान होने के कारण राशि प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही किसानों की आय में वृद्धि, सब्सिडी एवं सभी सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने हेतु डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा।
- E-Padtal Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसान भाइयो की खेती की सभी जानकारी इकट्ठा की जाएगी जाँच – पड़ताल करके सभी किसानों को आंकड़ों के आधार पर लाभ मुहैया कराया जाएगा।
- ई पड़ताल योजना के माध्यम से किसानों की खेती का डिजिटल सर्वे किया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा E Investigation Yojana को चरणों में शुरू किया जाएगा जिसके तहत इसके पहले चरण के 15 सितंबर से शिविर लगाए जाएंगे।
- इस योजना के संचालन से किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं उनके आर्थिक जीवन में सुधार आएगा।
ई पड़ताल योजना की पात्रता
- आवेदनकर्ता यूपी का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक पेशे से किसान होना चाहिए।
- किसान के पास खेती योग्य भूमि हो।
- किसी प्राकृतिक आपदा के कारण खेती में नुकसान हुआ हो।
ई पड़ताल योजना के दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- खसरा खतौनी
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जमीन के कागजात
E-Padtal Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश के किसानों को ई पड़ताल योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी आवेदन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी चूँकि राज्य के प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर्स एवं तहसील में तहसील मास्टर ट्रेनर्स के अंतर्गत फसलों की फोटो, उनकी जगह तथा ज़रूरी सूचना प्राप्त करके सभी आंकड़ों के अनुसार किसानों को E-Padtal Yojana 2023 का लाभ, अनुदान एवं फसलों के बर्बाद होने से नुकसान की भरपाई का समय पर मुआवजा दिया जा जाएगा।