एचपी सपनों का संचय डिपोजिट लिंक्ड ऋण योजना 2023 रजिस्ट्रेशन, पात्रता एवं लाभ

Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Rin Loan Yojana :- जैसे कि हमें मालूम है की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। जिनके माध्यम से राज्य के किसान, आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक महिलाएं एवं छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की पात्रता एवं आर्थिक सहायता को नजर में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। जैसे हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने नई योजना का शुभारंभ किया है। जिसका नाम HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य के स्कूली छात्रों को उनकी माध्यमिक शिक्षा के पश्चात आसानी से उच्च शिक्षा प्रदान कराने के लिए लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी। तो यदि आप पात्र एवं इच्छुक पाठक है। तो आपको योजना से जुड़ी जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजना 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज के साथ-साथ आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी देने वाले हैं। हमारा निवेदन है कि आप लेख को अंत तक पढ़े।

HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana 2023

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखद जी द्वारा 20 अक्टूबर को एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजनाका शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से स्कूली छात्रों को उनके उच्च शिक्षा या खुद का कोई रोजगार शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत छात्रों का खाता खुलवाकर छात्र जितने भी पैसे जमा करवाएंगे। उसकी 1 साल पश्चात फिक्स डिपॉजिट में रूपांतरित किया जाएगा। जिसका ब्याज भी खाता धारक को मिलेगा। हिमाचल सरकार द्वारा योजना का लाभ केवल 10 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों को ही दिया जाएगा। जब छात्र 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे। तब उनके बैंक खाते में जितने भी पैसे होंगे। उसके 5 गुना तक लोन राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) से आवेदक को प्रदान करेगी। HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र एक उज्जवल भविष्य प्राप्त कर सकेंगे।

nrega.nic.in 2022-23 List

Key Highlights HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana 2023

योजना का नामएचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजना
वर्ष2023
किसने शुरू कीहिमाचल सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा या रोज़गार हेतु लोन उपलब्ध कराना।
लाभार्थीहिमाचल राज्य के छात्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा या स्वरोज़गार के लिए लोन प्रदान करना है। ताकि सभी छात्र एक उजवल भविष्य प्राप्त कर सकें। छात्र 12वि कक्षा तक तो बहुत आसानी से पढाई कर लेते है परन्तु बारवी के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों के पास पैसे नहीं होते है और वह पढाई को बीच में ही छोड़ देते है। जिस कारण छात्रों के सपने पुरे नहीं हो पाते है। परन्तु छात्रों के सपनो को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने इस योजना को शरू किया है। जिसके माध्यम से सभी छात्र उच्च शिक्षा के लिए लोन ले कर शिक्षा प्राप्त कर सकते है। एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजना का लाभ लेकर सभी छात्र आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगे।

HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम राज्य के स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु लोन दिया जाएगा।
  • राज्य के सभी 10 से 18 के छात्रों को लोन दिया जाएगा। 18 वर्ष तक लाभार्थी के बैंक खाते में जितने भी पैसे होंगे। इसके 5 गुना तक शिक्षा लोन एवं रोज़गार लोन दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र एक बेहतर भविष्य प्राप्त कर सकेंगे।
  • HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana  का लाभ लेकर छात्र आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनगे।

एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के सभी स्कूली छात्र जिनकी आयु 10 से 18 के बीच में है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राज्य के आवेदक छात्र अधिकतम 25 वर्ष की आयु तक की अवधि में ही जमा राशि का 5 गुना लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन का लाभ HPSCB Bank के तहत प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • स्टूडेंट आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Rin Loan Yojana के लिए कैसे आवेदन करें?

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी HPSCB Bank की ब्रांच में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको वहां काम करने वाले अधिकारीयों से एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी ज़रूरी दस्तवेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको फॉर्म अधिकारी को ही जमा कर देना होगा।
  • सभी आवेदकों को बता दें की वह ऊपर दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए Sapno Ka Sanchay Loan Yojana Account HPSCB Bank के तहत खोल सकते है।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी से एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड लोन के तहत आवेदन कर सकते है।

टोल फ्री नंबर

यदि राज्य के आवेदकों को HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana का लाभ लेने में किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। तो उसके लिए हिमाचल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर को जारी किया है। जिसपर संपर्क कर वह अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार है:-

  • Helpline Number:- 1800 180 8090

Leave a Comment