Saur Krishi Aajeevika Yojana बंजर जमीन पर सोलर लगवाए और लाखो रूपए कमाए

देश के किसान भाइयों की आय को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनके माध्यम से देश के कई किसान लाबवंतित हो रहें है। ऐसी ही एक नई योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार ने भी की है। जिसका नाम Saur Krishi Aajeevika Yojana 2023 है। जिसके माध्यम से किसान अपनी बंजर और अनुपयोगी जमीन पर सोलर प्लांट लगवा कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जिससे की उनका एक आय स्त्रोत बना रहेगा। तो यदि आप पात्र एवं इच्छुक नागरिक है। तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख के माध्यम से हम आपको सौर कृषि आजीविका योजना 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले है। आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Saur Krishi Aajeevika Yojana 2023

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा सौर कृषि आजीविका योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के जिन किसानो की ज़मीन किसानों की बंजर/अनुपयोगी भूमि लीज पर लेगी और उस पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी। राज्य के किसानो को सरकार द्वारा ज़मीन के इस्तेमाल करने पर किराया दिया जाएगा। राज्य के पात्र किसान भाइयों को योजना का लाभ देने के लिए कृषि आजीविका योजना किसान एवं विकासकर्ता की सुविधा के लिए एक पोर्टल (www.skayrajasthan.org.in) विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से किसान अपने आप को रजिस्टर कर योजना का लाभ ले सकते है। Saur Krishi Aajeevika Yojana का लाभ लेकर सभी किसान सिंचाई हेतु बिजली के साथ ही पैसा कमाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana List

Key Highlights Saur Krishi Aajeevika Yojana 2023 

योजना का नामसौर कृषि आजीविका योजना
वर्ष      2023
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के बंजर भूमि को लीज/किराए पर देने का अवसर देकर राज्य के प्रचुर भूमि संसाधनों का उपयोग कराना है।
लाभार्थीराजस्थान के किसानों को भूमि मालिक।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

सौर कृषि आजीविका योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Saur Krishi Aajeevika Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान या भूमि मालिक की बंजर भूमि को लीज/किराए पर देने का अवसर प्रदान कर राज्य के प्रचुर भूमि संसाधनों का उपयोग कराना है। राज्य के वह किसान जिनकी ज़मीन बेकार पड़ी है और वह उसपर कोई कार्य शुरू करने में भी सक्षम नहीं है। उन सभी को इस योजना के माध्यम से काफी लाभ होगा। राज्य के पात्र किसानो को केवल पोर्टल पर पंजीकरण करना पड़ेगा। जिसके बाद वह योजना का लाभ ले सकते है। राज्य सरकार की सौर कृषि आजीविका योजना का लाभ लेकर सभी किसान भाइयों की आय में बढ़ोतरी होगी। वह भी एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

Saur Krishi Aajeevika Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान ऊर्जा मंत्री भवन भवन सिंह भाटी द्वारा सौर कृषि आजीविका योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के जिन किसानो की बंजर/अनुपयोगी भूमि है। उस पर सोलर लगवाकर किसान भाइयों को किराया दिया जाएगा।
  • आपको बता दें की इस योजना के माध्यम से पीएम कुसुम योजना के घटक ए से वितरित, सौर पावर प्लांट बिजली संयंत्र की क्षमता या इसकी स्थापना स्थान पर कोई बाध्यता नहीं होगी।
  • इसके साथ ही बिजली उत्पादन और उसकी खपत दोनों उपभोक्ता के नजदीक होने के कारण विद्युत वितरण ढांचे एवं वितरण हानि में भी कमी भी आएगी।
  • राजस्थान सरकार की इस योजना के माध्यम से सभी किसान भाइयों की आय में बढ़ोतरी भी होगी।
  • Saur Krishi Aajeevika Yojana का लाभ लेकर सभी किसान आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगे।

सौर कृषि आजीविका योजना के मुख्य बिंदु

  • राज्य के सभी पात्र नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए किसानों एवं डेवलपर्स को अधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • इसके साथ ही भूमि मालिक, किसान, किसानों के समूह, पंजीकृत सहकारी समितियां, संगठन, संघ संस्थान भी सौर कृषि आजीविका योजना से जुड़ सकते हैं।
  • राज्य के वह किसान जिनके पास कम से कम 1 हेक्टेयर की जमीन है। वह लीज/किराए पर देने के लिए पंजीकरण कर सकते है।
  • राजस्थान के सभी पात्र आवेदकों को Saur Krishi Aajeevika Yojana का लाभ लेने हेतु non-refundable पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • ज़रूरी है की रजिस्टर्ड बंजर अनुपयोगी जमीन की दूरी सब स्टेशन के 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए।

सौर कृषि आजीविका योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ राजस्थान के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के जिन किसानो के पास बंजर या अनुपयोगी जमीन है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • सौर ऊर्जा संयंत्र के विकासकर्ता सौर कृषि आजीविका योजना के लिए पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • खेत की खतौनी के कागजात

Saur Krishi Aajeevika Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

राज्य के सभी पात्र नागरिकों को सौर कृषि आजीविका योजना के तहत आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको सौर कृषि आजीविका योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फॉर्मल लॉगइन के सेक्शन में Register Here के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में अपना जमीन का सारा विवरण वगैरा प्रदान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
  • अब आपको विवरण प्रदान करने के पश्चात पंजीकरण शुल्क जमा कर फॉर्म पढ़कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप Saur Krishi Aajeevika Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

सौर कृषि आजीविका योजना के लिए लॉगिन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको सौर कृषि आजीविका योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Login में Login Here के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Log in के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप Saur Krishi Aajeevika Yojana के लिए लॉगिन कर सकते है।

Leave a Comment