यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2023 Free O Level Computer Training for OBC

UP Free O Level Computer Training Yojana :- देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि नागरिकों को सामान्य कंप्यूटर लैपटॉप और अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया जा सके। और वह उनका लाभ ले सकें। इसी तरह अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के ओबीसी वर्ग के सभी युवाओं को फ्री में ओ लेवल कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि सभी युवा कंप्यूटर चला सके। तो यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक हैं। तो आसानी पूर्वक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी संपूर्ण जानकारी हमने आपको नीचे उपलब्ध कराई है। इस लेख के माध्यम से हमने आपको यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया है। तो फिर चलिए आगे बढ़ते हुए जानते हैं।

UP Free O Level ComputerTraining Yojana 2023

उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी ओबीसी वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से सभी छात्र एवं छात्राएं कंप्यूटर चलाना सीख कर अपने सभी काम स्वम कर पाएंगे। यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो जरूरी है कि आप आवेदन से पहले राज्य सरकार द्वारा जारी की गई पात्रता की जांच करें। ताकि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाए और आपको आवेदन करने में किसी भी दिक्कत का सामना करना पड़े। आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत जो भी खर्चा होगा। वह सब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा। यानि UP Free O Level Computer Training Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी छात्र को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।

UP Free O Level Computer Training Yojana

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा UP Free O Level Computer Training Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी कमजोर वर्ग छात्र एवं छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना है। ताकि सभी पात्र युवा अपना कंप्यूटर से जुड़ा काम स्वयं कर सके। जैसे कि हमें मालूम है इस समय हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा रहा है। जिसके लिए हमें जन सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता पड़ती है, परंतु अगर हमसे सामान्य भी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना आता होगा। तो हम वह कार्य खुद कर पाएंगे। जिससे हमारे समय एवं धन की भी बचत होगी। तो राज्य सरकार की इस यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ प्राप्त कर सभी युवा आत्मनिर्भर एवं सक्षम भी बनेंगे।

digishakti.up.gov.in 2023

Highlights of UP Free O Level Computer Training Yojana 2023

योजना का नामयूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
वर्ष2023
किसने शुरू की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के छात्रों को नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना।
लाभार्थीयूपी के पिछड़ा वर्ग के छात्र।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

UP Free O Level Computer Training Yojana के लाभ

  • यूपी के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जो आर्थिक रूप एवं कमजोर वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हैं। उन सभी को ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से सभी छात्र अपनी डिजिटल सेवाओं का लाभ ले पाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी युवा को ऑनलाइन सेवा का लाभ लेने के लिए जन सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने पर सभी छात्रों के समय एवं धन की भी अधिक बचत होगी।
  • आपको बता दें की इस योजना का जो भी खर्च होगा। वह सब सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • राज्य के किसी भी आवेदक से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • यूपी राज्य सरकार द्वारा योजना के रूप में उठाए गए इस कदम से सभी छात्र अपना काम स्वयं कर सकेंगे।
  • UP Free O Level Computer Training Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी बालक एवं बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगे।

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • सभी इच्छुक आवेदक उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के ओबीसी वर्ग के युवक एवं युवतियों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • सभी इच्छुक आवेदककर्ताओं ने 12वीं पास की हो।
  • उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुकआवेदकों की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदक के पास जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के रूप में दसवीं की मार्कशीट भी होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • 10 वी एवं 12वीं की मार्कशीट

UP Free O Level Computer Training Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

यूपी के सभी इच्छुक आवेदकों को नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Student Registration का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज कर क्लिक Click के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जब आप क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर Verify and Register के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगइन पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
  • जिसके बाद आपको लॉगइन डीटेल्स को भरकर स्टूडेंट्स लॉगइन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ दिशा निर्देश दिए गए होंगे। आपको सभी दिशानिर्देशों को बहुत ध्यान पूर्वक पढ़ कर सहमति पर टिक करके नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जब आप क्लिक करेंगे अब आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को बहुत ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको सेव पर क्लिक करके फॉर्म को सेव कर लेना होगा।
  • जिसके बाद आपको फॉर्म का प्रीव्यू देखते हुए Final Lock के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जब आप फॉर्म को लॉक कर देंगे। तो उसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लेना होगा।
  • अब आपको अपने फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज को अटैच कर देना होगा। अंत में आपको फॉर्म पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • तो इस प्रकार आप बहुत आसानी पूर्वक यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको UP Free O Level Computer Training Yojana से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। यदि पाठकों को इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो वह कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment