यूपी सामूहिक विवाह योजना 2023 Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana Form

UP Samuhik Vivah Yojana 2023 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि सभी नागरिक एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। जैसे हाल ही में यूपी सरकार द्वारा UP Samuhik Vivah Yojana 2023 को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के कमज़ोर नागरिकों की बेटियों को उनकी शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी सामूहिक विवाह योजना 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उदेश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया आदि देने वाले है। तो यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है। तो बहुत आसानीपूर्वक योजना के तहत आवेदन कर सकते है। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

UP Samuhik Vivah Yojana 2023

यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के जो कमज़ोर परिवार है। उनको उनकी बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपए  सहायता प्रदान की जाएगी। वैसे आपको बता दें की योजना को काफी समय पहले शुरू किया गया था। जिसके माध्यम से 15,268 जोड़ों को अब तक लाभ दिया जा चूका है। इस योजना के तहत विवाहित कनयाहो को 35000 रुपए शादी हेतु और पायल बर्तन, कपड़े आदि खरीदने के लिए 10000 रुपए एवं विवाह के आयोजन के लिए 6000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार की इस योजना से अब किसी भी गरीब परिवार के माता पिता को अपनी बेटियों की शादी को लेकर दिक्कत नहीं होगी। UP Samuhik Vivah Yojana का लाभ लेकर सभी बेटियों की शादी अच्छे से हो सकेगी।

यूपी सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा UP Samuhik Vivah Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि उत्तर प्रदेश के जो भी गरीब परिवार हैं। उनको उनकी बेटियों की शादी आसानी से कराई जा सके। जैसे कि हमें मालूम है की इस समय महंगाई इतनी बढ़ गई है और अगर बेटी की शादी करते हैं। तो दहेज देने का खर्चा उनपर काफी बड़ा होता है। परन्तु अब दहेज़ देना ज़रूरी हो गया है। जिस कारण उनको देना भी ज़रूरी है। काफी गरीब परिवार के नागरिक दहेज़ देने के लिए लोन भी लेते है और अगर लोन समय पर न दें पाए। तो उनको और दिक्कत होती है। इस कारण राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। ताकि सभी पात्र नागरिकों को शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकें। अब सभी यूपी सामूहिक विवाह योजना का लाभ प्राप्त करके सभी माता पिता अपनी बेटियों की शादी अच्छे कर पाएंगे।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023

Key Highlights of UP Samuhik Vivah Yojana 2023

योजना का नामयूपी सामूहिक विवाह योजना
वर्ष     2023
किसने शुरू कीयूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
उद्देश्य          राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी।
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियां।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

UP Samuhik Vivah Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के जो गरीब परिवार है। उनको उनकी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • आपको बता दें की योजना के माध्यम से 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम से 35000 रुपए शादी हेतु और पायल बर्तन, कपड़े आदि खरीदने के लिए 10000 रुपए दिए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह के आयोजन के लिए 6000 रुपए दिए जाएंगे।
  • वैसे इस योजना का लाभ राज्य की विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को दिया जाएगा।
  • UP Samuhik Vivah Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी माता पिता के सर पर से बोझ उतर सकेगा।

यूपी सामूहिक विवाह योजना से जुड़ी अपडेट

आपको बता दें की यूपी सामूहिक विवाह योजना को वर्ष 2023 में एक मेगा इंवेट के तोर पर संचालित की तैयारी की जाती है। जिसके लिए यूपी सरकार द्वारा भी नए निर्देशों को भी जारी किया गया है। विवाह मुहूर्त के आधार पर ही सामूहिक विवाह कैलेंडर भी जारी किए जाएंगे। अब सभी पात्र नागरिक UP Samuhik Vivah Yojana के तहत आवेदन बहुत आसानी से कर सकते है।

यूपी सामूहिक विवाह योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की बेटियों को दिया जाएगा।
  • राज्य की वह बेटियां जो शादी के लायक है यानि जिनकी आयु 18 साल से अधिक है। वह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजना का लाभ तलाकशुदा महिलाओं को दुबारा शादी के लिए आवेदन कर सकती है।
  • सभी इच्छुक आवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए। जोकि उनके आधार कार्ड से लिंक हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आईडी प्रूफ
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बीपीएल राशन कार्ड

UP Samuhik Vivah Yojana के तहत आवेदन कैसे करे

  • सबसे पहले आपको यूपी शादी अनुदान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
UP Samuhik Vivah Yojana
  • अब वेबसाइट पर आपको नया पंजीकरण सेक्शन में अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपको आवेदन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जैसे आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना होगा। सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म  के साथ अटैच कर देना।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको सेव कर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आपको एक एप्लीकेशन नंबर दे दिया जाएगा। इसके माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी से UP Samuhik Vivah Yojana के तहत आवेदन कर सकते है।

यूपी सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • यदि आप योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं।
  • तो उसके लिए आपको अपने खंड विकास पदाधिकारी या नगर निकाय कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां काम करने वाले अधिकारियों से आपको यूपी सामूहिक विवाह योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • जिसके बाद आपको इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना होगा।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आप अपने फार्म को अधिकारी को ही जमा कर देंगे।
  • इस प्रकार आप UP Samuhik Vivah Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको  UP Samuhik Vivah Yojana से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। यदि पाठकों को इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो वह कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment